Madhubani News : महिला बंदियों को दिया धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

उपकार झंझारपुर में बंद महिला कैदियों को ऑर्गेनिक धूपबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को किया गया.
झंझारपुर. उपकार झंझारपुर में बंद महिला कैदियों को ऑर्गेनिक धूपबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को किया गया. प्रशिक्षण उपकारा झंझारपुर एवं मिथिला कला विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया. स्वयं सेवी संस्थान के प्रशिक्षक भोगेंद्र कुमार ठाकुर मौजूद थे. प्रशिक्षक ने बताया कि धूप बत्ती निर्माण में लगने वाली सामग्री गुगुल, लॉन्ग, तेजपात, शहद, कपूर आदि के मिश्रण से धूपबत्ती बनाया जाता है. प्रशिक्षण की शुरुआत कारा अधीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम झंझारपुर के पाठक आलोक कौशिक, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह लोक अदालत के सचिव सुशांत कुमार, मनोज कुमार झा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मौके पर एडीजे प्रथम श्री कौशिक ने कहा कि जेल में बंद कैदी महिलाओं को धूपबत्ती का प्रशिक्षण दिलाकर उनको स्वावलंबी बनाने का काम काबिले तारीफ है. वहीं जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत महिला बंदी को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा. प्रशिक्षण में 21 महिला बंदी शामिल हुई. इन्हें बैंक से ऋण लेकर अथवा लघु एवं कुटीर उद्योग से जुड़कर स्वावलंबी बनाने का काम किया जाएगा. प्रशिक्षण में जेलर एवं अन्य जेल कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




