Madhubani News : नवरात्र में नारी शक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने को मिली बड़ी सौगात
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 10:18 PM
विज्ञापन
. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपये प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ रुपए की राशि अंतरण किया गया.
विज्ञापन
मधुबनी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपये प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ रुपए की राशि अंतरण किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे. इस अवसर पर नगर भवन मधुबनी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीधा प्रसारण किया गया. जहां उपस्थित लाभुकों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना. विदित हो कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना. इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रुपये की प्रारंभिक राशि दी गयी है. महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी. यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है. योजना से लाभान्वित कराने के लिए लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा. लाभुकों को राज्य में सफलतापूर्वक कार्यरत 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों की संगठनात्मक व्यवस्था का सहयोग मिलेगा. प्रशिक्षण, उत्पादन में सहयोग के साथ ही महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किए जाएंगे. इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे. महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी. स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा. इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थी चंद्रिका चंदा ने कहा कि इस योजना से उन्हें आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में बल मिलेगा. नवरात्र के मौके पर इस योजना के शुभारंभ और राशि पाकर वे काफी खुश हैं और वे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दे रही है. अर्चना देवी ने कहा कि वे मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही है. इस योजना के लाभ से वे अपने कारोबार का विस्तार कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकेगी. इस अवसर पर सांसद, रामप्रीत मंडल, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक अरुण शंकर प्रसाद, जिलाधिकारी आनंद शर्मा, डीडीसी सुमन प्रसाद साह, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, एडीएम मुकेश रंजन झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, डीपीएम जीविका सहित कई पदाधिकारी व लाभार्थी उपस्थित थे.इस अवसर पर सांसद, रामप्रीत मंडल, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक अरुण शंकर प्रसाद, जिलाधिकारी आनंद शर्मा, डीडीसी सुमन प्रसाद साह, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, एडीएम मुकेश रंजन झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, डीपीएम जीविका सहित कई पदाधिकारी व लाभार्थी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










