Madhubani News : कजियाही में विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 28 Oct 2025 10:38 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र की कजियाही गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

खजौली. थाना क्षेत्र की कजियाही गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मृतका के मायके वालों ने पति, सास, ससुर व ननद पर हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में राजनगर थाना क्षेत्र की रामखेतारी निवासी मृतका के भाई जुबेर अहमद ने खजौली थाना में आवेदन देकर चारों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. घटना पिछले 27 अक्टूबर की है. प्राथमिकी के अनुसार, मृतका यासमीन खातून की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व खजौली थाना क्षेत्र के कजियाही गांव निवासी मो. सद्दाम के साथ हुई थी. बताया गया है कि बीते दो वर्षों से यासमीन टीबी की बीमारी से पीड़ित थी. इलाज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा उचित देखभाल नहीं की जा रही थी. इसी बीच, ससुराल वालों ने मायके से बीस हजार रुपये लाने का दबाव बनाया. रुपये नहीं लाने पर उसके पति मो. सद्दाम, सास आसमा खातून, ससुर मो. शहाबुद्दीन और ननद समा प्रवीण ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह कजियाही पहुंचे और देखा कि यासमीन खातून का शव घर के दरवाजे पर पड़ा हुआ है. इसकी सूचना तत्काल खजौली थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन