Madhubani : स्कूल आने पर बच्चों को तिलक लगाकर एवं फूल देकर किया गया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Madhubani : स्कूल आने पर बच्चों को तिलक लगाकर एवं फूल देकर किया गया स्वागत

गर्मी की छुट्टी की समाप्ति के बाद प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गन्नौर, प्राथमिक विद्यालय बजराहा सहित सभी विद्यालय सोमवार को खुल गया.

विज्ञापन

बिस्फी . गर्मी की छुट्टी की समाप्ति के बाद प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गन्नौर, प्राथमिक विद्यालय बजराहा सहित सभी विद्यालय सोमवार को खुल गया. वहीं स्कूल आने वाले बच्चों को शिक्षकों ने तिलक लगाकर एवं फूल देकर स्वागत किया. हाथ मिलाकर हाई नमस्ते आपका स्वागत है. बोलकर स्वागत किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विमला कुमारी व महेश पासवान ने बताया कि 27 जून तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में स्वागत सप्ताह मनाया जाएगा. कहा कि अवकाश के बाद बच्चे आनंदपूर्ण और आत्मीय विश्वास के साथ पठन पाठन करेंगे. स्वागत सप्ताह के दौरान हर दिन स्वागत आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएगी. विद्यालय संचालक से 1 घंटा पहले विद्यालय प्रधान विद्यालयों में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रेरणादाई गीत बजाना भी सुनिश्चित करेंगे. इसके बाद तिलक लगाकर हाथ मिलाकर बच्चे का स्वागत किया जाएगा. गतिविधि के तहत प्रेरणादाई कहानी, महान व्यक्ति का जीवन परिचय, कविता वचन और बातचीत की जाएगी. 24 जून को बच्चों की गृह कार्य का आकलन, 25 को प्रथम घंटी में बच्चों द्वारा गणित कार्य कराया जाएगा. मौके पर मो. जाकिर हुसैन, देवेंद्र कुमार झा, महेश कुमार साहू सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailendra Kumar Jha

लेखक के बारे में

By Shailendra Kumar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन