Madhubani News : धौंस नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 9:51 PM

विज्ञापन

अधवारा समूह की प्रमुख सहायक नदी धौंस नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. अधवारा समूह की प्रमुख सहायक नदी धौंस नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. गुरुवार को भी करीब एक फुट जलस्तर बढ़ने की बात स्थानीय लोगों ने बतायी. कई नये जगहों से बघार की ओर पानी फैल चुका है. करहारा गांव के ग्रामीण दुःखी यादव, किशोरी यादव, रामाशीष यादव, विनोद यादव व शिव कुमार साफी सहित अन्य ने बताया कि लगातार जलस्तर बढ़ने से धौंस नदी के तटबंधों पर मरम्मत करने के बावजूद पानी का दबाव बना हुआ है. उधर, मधवापुर प्रखंड की तरैया पंचायत के पतार गांव में धौंस नदी का तटबंध टूटने के कारण बेनीपट्टी प्रखंड की बर्री पंचायत की ओर फैल गया है. इससे करीब 300 से 400 एकड़ में धान पानी में डूबकर बर्बाद हो गया है. बर्री पंचायत में धौंस नदी के पानी ने ऐसी तबाही मचानी शुरू कर दी है, जिसमें तीन महत्वपूर्ण सड़कें भी अवरुद्ध हो चुकी है. बर्री निवासी रमेश मिश्र, सत्यजीत राय गुड्डू, चंद्रमणि ठाकुर, अरविंद कुमार मिश्र, संतोष मिश्र, अशोक मिश्र,रौदी ठाकुर, गंगा ठाकुर व राम जीवन महतो ने बताया कि पतार में धौंस नदी का तटबंध टूटने के फलस्वरूप टूटे हुए भाग से जो पानी निकल रहा है, वह बर्री पंचायत को तहस नहस करने लगा है. जिन तीन सड़कें पानी डूब चुकी है, उनमें बर्री गांव से बर्री मंदिर तक जानेवाली, बर्री से सीतामढ़ी जिले को जोड़नेवाली बर्री-बेहटा की सड़क व माधोपुर से धनुषी जानेवाली सड़कें शामिल हैं. इन लोगों ने यह भी बताया कि बर्री गांव स्थित बाबा बाणेश्वर स्थान के समीप भी मुख्य सड़क पर लगे ह्यूम पाइप भी क्षतिग्रस्त हो चुका है. जिसे स्थानीय लोगों ने बोरी में मिट्टी भरकर बैग डालकर मरम्मत किया है. कमोबेश यही स्थिति बेनीपट्टी प्रखंड स्थित होकर बहनेवाली थूम्हानी व बछराजा नदी की भी है. जिससे पानी ओवर फ्लो होकर बघार में फैला हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन