ePaper

Madhubani News : परदेश जाने वाले लोगों को नहीं मिल रहा टिकट, 12 दिसंबर तक वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं

Updated at : 04 Dec 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : परदेश जाने वाले लोगों को नहीं मिल रहा टिकट, 12 दिसंबर तक वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं

तू डाल-डाल, मैं पात-पात बाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी. तू डाल-डाल, मैं पात-पात बाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है. रेलवे से घोषित टिकट एजेंट. रेलवे इस पर अंकुश लगाने में फिसड्डी साबित हो रहा है. आलम यह है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी स्टेशन के पीआरएस काउंटर से बमुश्किल एक या दो टिकट ही निकल पा रहा है, जबकि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों से कन्फर्म टिकट के लिए रेलवे से तय किराया से डेढ़ गुना से अधिक राशि लेकर टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है. पीआरएस काउंटर से मिली जानकारी अनुसार, 12 दिसंबर तक दिल्ली, मुंबई एवं अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है. 12 दिसंबर के बाद ही यहां के लिए वेटिंग टिकट उपलब्ध हो पाएगा. ऐसे में टिकट एजेंट की बल्ले बल्ले व यात्रियों की जेब ढिली हो रही है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, दिल्ली सहित अन्य राज्य आने व जाने वाले यात्रियों को 31 दिसंबर से कन्फर्म टिकट उपलब्ध होगा. वहीं परदेश से घर आने वाले यात्रियों को 7 जनवरी के बाद कन्फर्म टिकट मिलेगा. अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस में फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह तक आरएसी टिकट ही उपलब्ध है. जयनगर मुंबई पवन एक्सप्रेस के स्लीपर में 7 जनवरी से तथा एसी -3 में 31 दिसंबर से कन्फर्म टिकट उपलब्ध होगा. नयी दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति स्लीपर में 1 जनवरी तथा मुंबई जयनगर पवन एक्सप्रेस स्लीपर में 31 दिसंबर से कन्फर्म टिकट मिलेगा. रेलवे में स्लीपर की जगह अब एसी में टिकट मिलना आसान हो गया है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों को एसी-3 में 26 एवं स्लीपर में 31 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. रेलवे द्वारा जयनगर अमृतसर एवं अमृतसर जयनगर शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस के 17 कोच में 15 कोच एसी कर दी गयी है. अब इस एक्सप्रेस ट्रेन में महज दो कोच स्लीपर है. मिली जानकारी के अनुसार शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच, 10 कोच 3 एसी इकोनामिक क्लास, 4 सेकंड एसी एवं एक संयुक्त एसी कोच लगाया गया है. इसमें आधा फर्स्ट एसी एवं आधा सेकंड एसी कोच है, लेकिन किराए के रूप में ढाई गुना अधिक राशि देनी पड़ रही है, जहां स्लीपर में 640 रुपये का टिकट है, वहीं थर्ड एसी में 1605 रुपए का किराया देना पर रहा है. जबकि सेकंड एसी में 2470 रुपये किराया देना पर रहा है. रेलवे द्वारा जयनगर नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस व दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 4-4 स्लीपर बोगी को कम कर दिया गया है. इसके जगह दोनों ट्रेनों में 6-6 थर्ड एसी कोच लगाया गया है. इसके कारण रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इस ट्रेनों में स्लीपर में यात्रा करने वाले सामान्य व मजदूर वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब लोगों को स्लीपर की जगह थर्ड एसी में आसानी से टिकट मिल रहा है. इसके एवज में उन्हें स्लीपर के किराए से 3 गुना किराया देने की मजबूरी है. इतना ही नहीं जिले से दिल्ली के लिए प्रतिदिन स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस व सप्ताह में 2 दिन जयनगर आनंद विहार गरीब रथ का परिचालन हो रहा है. जयनगर अमृतसर शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस के दिल्ली रूट में बदलाव किया गया है. जिसके कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को केवल दो ट्रेन का ही सहारा है. पर काउंटर से 5 लाख रुपये की हो रही टिकट बिक्री वाणिज्य कार्यालय को टिकट बिक्री से प्रतिदिन लगभग 5 लाख रुपए राजस्व की प्राप्ति होती है. इसमें आरक्षित टिकट से 2 लाख 50 हजार एवं अनारक्षित टिकट से लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये प्रतिदिन की राजस्व प्राप्त हो रही है. रेलवे की उदासीनता का आलम यह है कि जयनगर नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का जिला मुख्यालय होने के बाद भी ठहराव नहीं है. इसके कारण इन ट्रेनों के यात्रियों को अपनी यात्रा जयनगर या दरभंगा से शुरू करनी पड़ती है. जबकि इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा दर्जनों टिकट आरक्षित करवाया जाता है. रेलवे एक ओर यात्रियों को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नित नई योजनाओं को लागू कर रहा है. जबकि विडंबना है, कि जिला से दिल्ली जाने के लिए प्रतिदिन महज एक ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. स्लीपर में 23 दिसंबर से जाने के लिए मिलेगा कंफर्म टिकट लगन के बाद परदेश जाने वाले यात्रियों को नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एसी-3 में 26 दिसंबर एवं स्लीपर में 31 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. इसी ट्रेन में जयनगर नई दिल्ली एसी-3 मे 1 जनवरी एवं स्लीपर में 7 जनवरी से कंफर्म टिकट मिलेगा. दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एसी-3 में 29 दिसंबर एवं स्लीपर में 1 जनवरी से कंफर्म टिकट मिलेगा. नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति में एसी-3 में 6 जनवरी एवं स्लीपर में 8 जनवरी के बाद कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर आंनद विहार गरीब रथ में 29 दिसंबर एवं आंनद विहार जयनगर में 6 जनवरी से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर में 13 जनवरी एवं एसी-3 में 9 जनवरी से कंफर्म टिकट मिलेगा. अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस एसी -3 में 31 दिसंबर तथा स्लीपर में फरवरी के ओपनिंग डे तक आरएसी है. जनवरी से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर अमृतसर सरयु यमुना एक्सप्रेस एसी-3 में 9 जनवरी एवं स्लीपर में 13 जनवरी से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस स्लीपर में 7 जनवरी तथा एसी-3 में 31 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. लोकमान्य तिलक टर्मिनल जयनगर पवन एक्सप्रेस स्लीपर एवं एसी-3 में 2 फरवरी तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन