Madhubani News : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 18 Oct 2025 10:50 PM
प्रधानाध्यापिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनावी पाठशाला में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
मधुबनी. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सलहा बेनीपट्टी में शनिवार को प्रधानाध्यापिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनावी पाठशाला में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रंगोली में यह प्रदर्शित किया कि मतदान करना क्यों जरूरी है. सभी शिक्षकों ने मतदान के विभिन्न पहलुओं से बच्चों को अवगत कराया और बच्चों को भी समाज में मतदान के लिए जागरूकता फैलाने को कहा. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी ने कहा कि मतदान के प्रति अधिक जागरूक होकर अपने गांव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए पहल करें. मौके पर विलय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित होकर बच्चों के मनोबल को बढ़ाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










