Madhubani News : स्वीप कोषांग ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Nov 2025 10:17 PM

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर जिला स्वीप कोषांग की ओर से कलाग्राम जितवारपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर जिला स्वीप कोषांग की ओर से कलाग्राम जितवारपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों में लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने व विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया. यह जानकारी जिला स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दी. कहा कि जिले के सभी प्रखंडों एवं विभिन्न संस्थानों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हर वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाता है और मधुबनी जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है. कला ग्राम में बड़ी संख्या में कलाकारों, स्थानीय युवाओं एवं मतदाताओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया. उपस्थित प्रमुख प्रतिभागियों में राकेश पासवान, रंजन पासवान, गुंजन कुमारी, दिलीप पासवान, रणजीत पासवान, संतोष पासवान, संजना पासवान सहित कई कलाकार मौजूद थे. सभी ने मिलकर 11 नवंबर को शत–प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन