विद्यापति पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, बनेगा चिल्ड्रेन पार्क
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2024 11:11 PM
शहर में तीन पार्कों का निर्माण निर्माण कराया जाएगा. नगर निगम कार्यालय के समीप चिल्ड्रेन पार्क के अलावे विद्यापति पार्क व टाउन क्लब फील्ड का सौंदर्य करण किया जाएगा.
शहर में पार्क नहीं रहने से सुबह व शाम में टहलने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वे सड़क पर घूमते हुए शहर में निकलते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क पर ही टहलते हुए निकलते हैं.
हादसे का रहता है खतरा
सुबह में टहलने के दौरान तेज गति से चलने वाले वाहनों की चपेट में आकर लोग चोटिल हो रहे हैं. अधिकतर लोग मुख्य सड़क पर ही मॉर्निंग वाक के लिए निकलते हैं. लेकिन भारी वाहन क्या आवागमन के कारण हादसे का खतरा बना रहता है.
क्या कहते हैं मेयर
मेयर अरुण राय ने कहा कि सशक्त स्थाई समिति में लिए गए सभी निर्णय के अनुपालन की प्रक्रिया नगर आयुक्त के नेतृत्व में चल रही है. हर योजना के लिए समय निर्धारित किया गया है. योजना पूरा होने के लिए 180 दिन का लक्ष्य रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










