Madhubani News : पीड़ितों ने बाइक चोरी की दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 10:25 PM
थाना क्षेत्र के वार्ड - 4 कुआढ निवासी अमन कुमार ने दरवाजा से बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जयनगर. थाना क्षेत्र के वार्ड – 4 कुआढ निवासी अमन कुमार ने दरवाजा से बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में अमन कुमार ने बताया कि 8 सितंबर की रात्रि 9:00 बजे बाइक दरवाजा पर लगाकर सोने के लिए चले गये. सुबह जब सो कर उठे तो दरवाजे से गाड़ी गायब थी. इधर, सेलरा निवासी हरिशंकर कुमार यादव पिता रामाशीष यादव की बाइक स्टेशन रोड के पीएचसी के कंपाउंड से चोरी हो गयी. मामले में सेलरा निवासी हरिशंकर कुमार यादव ने जयनगर थाना में मामला दर्ज कराया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










