Madhubani News : विस चुनाव : ग्रामीण इलाकों में वाहन जांच अभियान तेज

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विस चुनाव : ग्रामीण इलाकों में वाहन जांच अभियान तेज

विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की है.

विज्ञापन

बिस्फी. विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की है. पतौना थाना की ओर से परसौनी, मुरलियाचक, नरसाम सहित विभिन्न ग्रामीण मार्गों पर सघन वाहन जांच की गयी. सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा एवं पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. वहीं, कई मतदान केंद्रों का भी दौरा किया. बूथ सत्यापन के साथ सुरक्षा व व्यवस्थागत तैयारी का जायजा लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के लिए क्षेत्र में पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है. वाहनों की जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों बिना वैध कागजात वाले वाहनों व शराब तस्करी की संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कहा कि शांतिपूर्ण मतदान प्रशासन की प्राथमिकता है. किसी भी असामाजिक तत्व को बक्सा नहीं जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह निर्भय होकर मतदान करें. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दे. अभियान के दौरान पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन