Madhubani : ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 27 Jun 2025 4:49 PM

विज्ञापन

जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से अज्ञात 33 वर्षीय एक युवक के ट्रेन से कटकर मौत हो गयी.

विज्ञापन

खजौली . खजौली से राजनगर जाने वाली रेलवे लाइन एवं आउटर सिंगल के पहले इनरवा गुमटी के पास जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से अज्ञात 33 वर्षीय एक युवक के ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. घटना की जानकारी रेलवे लाइन के किनारे धान की रोपनी कर रहे मजदूरों की नजर पड़ी. उसने आस पास के लोगों को जानकारी दी. सूचना स्थानीय थाना को भी दी गई. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल पुलिस थाना जयनगर एवं खजौली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को दिया. थानाध्यक्ष ने रेलवे लाइन के किनारे पड़े लाश को कब्जे में लेकर लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल मधुबनी रेफर कर दिया. उन्होंने बताया कि लाश की पहचान नहीं हुई है. चौबीस घंटे के अंदर शव का पहचान नहीं होने पर दाह संस्कार करा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन