आम की टोकरी में शराब ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

आम की टोकरी में छुपाकर शराब ले जाते हुए पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. पिकअप वाहन चलाने वाले ड्राइवर और साथ बैठे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
झंझारपुर. आम की टोकरी में छुपाकर शराब ले जाते हुए पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. पिकअप वाहन चलाने वाले ड्राइवर और साथ बैठे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार विदेश्वर कट के समीप आवाम की ओर मुड़ते समय पिकअप वाहन को पुलिस ने रोका. पूछताछ की तो बताया कि आम लदा है. समस्तीपुर मंडी ले जा रहे हैं. बताया कि फारबिसगंज से आ रहे है. पुलिस को शंका हुई. प्लास्टिक की टोकरी को उतारा गया. सभी आम की टोकरी के नीचे शराब की बोतल छुपाकर रखा था. अंग्रेजी शराब की बोतल 750 एमएल का 1452 बोतल शराब था. एसएचओ सुनील कुमार झा ने कहा कि दो तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं. दोनों समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के लोहागिर गांव के रहने वाले हैं. 21 वर्षीय वसंत कुमार हैं. यह गाड़ी में बैठा था. जबकि 26 वर्षीय हितेश कुमार हैं. पिकअप वाहन चला रहा था. पुलिस टीम में एसएचओ सुनील कुमार झा स्वयं मौजूद थे. उनके साथ पीटीसी संजय सिंह, एसआई संजय कुमार राय के अलावे महिला और पुरुष पुलिस बल शामिल थे. पुलिस शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर दोनों तस्कर को उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










