झंझारपुर की नई एसडीएम बनीं टोनी कुमारी, राजस्व और कानून-व्यवस्था की संभालेंगी जिम्मेदारी
एसडीएम टोनी कुमारी
झंझारपुर की डीसीएलआर टोनी कुमारी को अनुमंडल का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव से क्षेत्र के विकास और लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
Jhanjharpur SDM: मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल को नई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मिल गई हैं. अब तक डीसीएलआर के पद पर कार्यरत टोनी कुमारी को झंझारपुर का नया एसडीएम बनाया गया है.
आपके शहर में
उनकी नियुक्ति से अनुमंडल में लंबित प्रशासनिक और राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.
डीसीएलआर के रूप में निभाई अहम भूमिका
टोनी कुमारी पिछले एक वर्ष से अधिक समय से झंझारपुर में डीसीएलआर के पद पर कार्यरत थीं.
इस दौरान उन्होंने भूमि विवादों के निपटारे, राजस्व मामलों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. फाइलों के त्वरित निष्पादन और पारदर्शी कार्यशैली को लेकर उनकी सराहना होती रही है.
स्थानीय परिस्थितियों की है अच्छी समझ
प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि टोनी कुमारी को झंझारपुर की भौगोलिक स्थिति, राजस्व मामलों और स्थानीय समस्याओं की अच्छी जानकारी है.
ऐसे में उनके नेतृत्व में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और प्रशासनिक कार्यों में गति आने की संभावना है.
लंबित फाइलों के निपटारे की उम्मीद
एसडीएम का पद खाली रहने के कारण अनुमंडल में कई महत्वपूर्ण फाइलें लंबित थीं.
अब नए प्रभार के बाद राजस्व मामलों, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है.
कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने जताई खुशी
टोनी कुमारी के एसडीएम बनने की खबर से अनुमंडल कार्यालय के कर्मचारियों और अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि वह आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनती हैं और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने का प्रयास करती हैं.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए