126 सरकारी स्कूलों में खत्म हुई त्रैमासिक परीक्षा, अब कमजोर छात्रों के लिए बनेगी नई रणनीति

उत्तक्रमित मध्य विद्यालय महुलिया में परीक्षा में शामिल छात्र छात्राएं
मधुबनी जिले के 126 सरकारी स्कूलों में त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है. यह परीक्षा छात्रों की सीखने की क्षमता का आकलन करने और कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी. परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई.
Madhubani News: मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के 126 सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में सोमवार को आयोजित त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई. परीक्षा में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक रही.
निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार विभिन्न कक्षाओं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई.
विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का होगा आकलन
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमितेश कुमार ने बताया कि त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन करना और उनकी सीखने की प्रगति का मूल्यांकन करना है.
उन्होंने कहा कि परीक्षा के परिणाम के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.
जल्द पूरा होगा मूल्यांकन
बीईओ ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शीघ्र पूरा कर विद्यालयों को परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आगे की शैक्षणिक रणनीति प्रभावी ढंग से तैयार की जा सके.
अधिकारियों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. पूरे प्रखंड में परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न होने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों के सहयोग की सराहना की.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










