खोया मोबाइल पुलिस ने खोज निकाला, ऑपरेशन मुस्कान के तहत असली मालिक को लौटाया फोन

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने खोया मोबाइल बरामद कर वास्तविक व्यक्ति को सौंपा

खोए मोबाइल को उनके असली धारक को सौंपते हुए

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक खोया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है. आईएमईआई नंबर और सीडीआर की मदद से की गई तकनीकी जांच के बाद मोबाइल मालिक सुरेंद्र नाथ ठाकुर को वापस सौंप दिया गया.

विज्ञापन

Operation Muskan: मधुबनी जिले की बाबूबरही थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक और सफलता हासिल करते हुए खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने पर धारक और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई.

आईएमईआई नंबर से शुरू हुई तलाश

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घोंघौर निवासी सुरेंद्र नाथ ठाकुर ने अपना मोबाइल खो जाने की सूचना थाने में दी थी.

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने मोबाइल के आईएमईआई नंबर और सीडीआर (Call Detail Record) के आधार पर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया.

लगातार ट्रैकिंग के बाद मिली सफलता

पुलिस ने लगातार ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के बाद मोबाइल का पता लगाया और उसे बरामद कर लिया.

सोमवार को थाना परिसर में सुरेंद्र नाथ ठाकुर को उनका मोबाइल विधिवत वापस सौंप दिया गया.

लगातार दूसरे दिन मिली सफलता

बाबूबरही थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक खोया हुआ मोबाइल उसके वास्तविक धारक को लौटाया गया था.

पुलिस का कहना है कि खोए या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी अनुसंधान और विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.


विज्ञापन
Avnish Kumar Karn

लेखक के बारे में

By Avnish Kumar Karn

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन