Madhubani News : चिकित्सा पदाधिकारी ने दो अवैध नर्सिंग होम किया सील

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में अवैध रूप से संचालित दो नर्सिंग होम को सील किया गया है.

विज्ञापन

बाबूबरही. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में अवैध रूप से संचालित दो नर्सिंग होम को सील किया गया है. छापेमारी दल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. एसएस मेहता, डाॅ. उदय शंकर प्रसाद, एसआइ हरदयाल सिंह व अन्य पुलिस बल शामिल थे. छापेमारी दल मेन रोड स्थित बस स्टैंड के निकट चल रहे गंगाजल अस्पताल में भी छापेमारी करने पहुंची. बताया गया कि नर्सिंग होम में ताला जड़कर सभी कर्मी फरार थे. कुछ देर बाद एक केयरटेकर पहुंचे. लेकिन कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सका. बताया गया कि कमरे से एक अल्ट्रासाउंड का रिपोर्ट प्राप्त हुआ है. साथ ही बगैर निबंधन के बड़े पैमाने पर अल्ट्रासाउंड की जाने की बात सामने आई है. इसके बाद जांच टीम पूर्वी बाजार स्थित मोदी वर्ल्ड नाम से संचालित अस्पताल संचालक के विरुद्ध सीएस मधुबनी के निर्देश पर छापेमारी की गई. छापेमारी दल पहुंचा तो देखा कि नर्सिंग होम में बाहर से ताला लटका मिला. लेकिन अंदर में गाढा गांव की जुबेर अंसारी की पत्नी खुशबू खातून दर्द से कराह रही थीं. अस्पताल के निकट में चल रहे फाइनेंस कार्यालय के एक कर्मी ने कमरे का चाबी उपलब्ध कराया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि उक्त रोगी का ऑपरेशन कर यूट्रस निकला गया था. यहां कोई चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. जांच दल ने रोगी को तत्काल उपचार उपलब्ध कराते मुक्त करा घर भेज दिया. बताया गया कि इसको लेकर संचालक को नोटिस भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. बता दें कि दोनों नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन