Madhubani News : दो से चार नवंबर तक मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह का होगा आयोजन

श्री लीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के तत्वावधान में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय 41वां ''''मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह'''' का आयोजन होगा.
बेनीपट्टी: श्री लीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के तत्वावधान में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय 41वां ””””””””मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह”””””””” का आयोजन होगा. समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है.
बेनीपट्टी मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ झा भोलन, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. एमटी रेजा, प्रधान महासचिव रामबरण राम, संगठन सचिव संतोष कुमार झा कन्हैया, संतोष कुमार मिश्र व प्रवक्ता विनय कुमार झा आदि ने संयुक्त रुप से जानकारी दी. बताया कि तीन दिनी इस समारोह में मिथिला-मैथिली के वरद पुत्र, मूर्धन्य विद्वान, प्रख्यात कवि, प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता और नामचीन कलाकार भी शिरकत करेंगे. मिथिला मैथिली के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से स्थानीय लोगों के सहयोग से पिछले 41 वर्षों से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है. सदस्यों ने बताया कि पहले दिन की रात्री में पहले सत्र में मंगलाचरण, उद्घाटन, स्वागत गान, माल्यार्पण व दूसरे सत्र में स्मारिका विमोचन, विद्यापति गीत एवं मैथिली नाटक के मंचन के साथ सम्मान सत्र, दूसरे दिन भी प्रारंभिक सत्र के बाद विद्यापति, सल्हेश, लोरिक, दिनाभद्री, दुलारादयाल, कारिख महाराज, कविगोष्ठी, शीत वसंत और अन्य मिथिला विभूति के लोकगाथा के साथ दिन के 12 बजे से संध्या 4 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन एवं तीसरे दिन प्रारंभिक सत्र के उपरांत सम्मान समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण भी होगा. पहले दिन 2 नवंबर को संसारी पोखरा के पास स्थित विद्यापति स्मारक से विद्यापति चौक तक दोपहर में जगत जननी मां जानकी की शोभा यात्रा निकाली जायेगी. समारोह के दौरान ””””””””मिथिला राज्य निर्माण में व्यवधान”””””””” विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा. संस्थान के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार के समारोह में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री सह मिथिला के लाल स्व. ललित नारायण मिश्र को ””””””””मिथिला अमृत महारत्न सम्मान”””””””” तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात 5 लोगों को ””””””””मिथिला शिखर सम्मान”””””””” व 10 लोगों को ””””””””मिथिला गौरव सम्मान”””””””” प्रदान किया जायेगा. वहीं, विद्वतमा के नाम पर पहली बार संस्थान द्वारा करीब 125 पन्नों के प्रथम मुख पत्र का प्रकाशन भी किया जायेगा. मौके पर उपाध्यक्ष शत्रुधन झा, सचिव मोती मिश्र, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्र, सदस्य कमलकांत ठाकुर, ललित कुमार झा व इंद्रदेव पाठक समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




