दो विदेशी समेत चार नागरिक भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार

भारत से नेपाल की ओर जाने वाले दो विदेशी नागरिकों और उनके साथ दो भारतीय नागरिकों को बीपी के पास रोका. जो भारतीय क्षेत्र में लगभग 800 मीटर भीतर स्थित है.
जयनगर. सशस्त्र सीमा बल एसएसबी 48 वीं बटालियन ने भारत-नेपाल सीमा पर बीओपी बेटौन्हा चेक पोस्ट के निकट 4 व्यक्तियों को अवैध प्रवेश के मामले में पकड़ा. एसएसबी जवानों का नेतृत्व एएसआई (जीडी) जयेंद्र सिंह कर रहे थे. भारत से नेपाल की ओर जाने वाले दो विदेशी नागरिकों और उनके साथ दो भारतीय नागरिकों को बीपी के पास रोका. जो भारतीय क्षेत्र में लगभग 800 मीटर भीतर स्थित है. अवरोधित व्यक्तियों की पहचान क्रेग एलन मूर, 64 वर्ष वुडलैंड, कैलिफोर्निया, यूएसए, मुन्नी साह, 52 वर्ष वुडलैंड, कैलिफोर्निया, यूएसए, सोनू कुमार गुप्ता जयनगर, राम हृदय सिंह, सिंगराही जयनगर के रूप में हुई है. एसएसबी आईबी और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है. इस दौरान यह पता चला कि क्रेग एलन मूर और मुन्नी साह 30 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली से अमेरिका फिर काठमांडू नेपाल पहुंचे थे. 4 नवंबर 2024 को ये दोनों व्यक्ति सोनू कुमार गुप्ता के साथ नेपाल से अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश कर गए. पिछले चार दिनों से यहां रह रहे थे. उनका उद्देश्य भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलना और छठ पूजा में शामिल होना बताया गया है. हालांकि उनके पास नेपाल का वैध वीजा था. लेकिन भारत में अनाधिकृत प्रवेश के कारण भारत के आव्रजन नियमों का उल्लंघन है. एसएसबी ने उक्त चारों व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया और उन्हें आगे की जांच के लिए जयनगर थाना की पुलिस को सौंप दिया. मामले की जांच जारी है. आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. कार्यवाहक कमांडेंट 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के हरेंद्र सिंह ने सीमावर्ती नागरिकों से अपील की है कि वे सीमा पार करने के लिए केवल अधिकृत मार्गों का ही उपयोग करें. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




