गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
संशोधित: गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

लुटेरा गिरोह का सदस्य | Prabhat Khabar Network

राजनगर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया सामान बरामद किया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के बेल्हबार मधुबनी सड़क मार्ग पर अमादा गांव के पास गत 15 जून की रात हुई लूट की घटना को अंजाम देने बाले तीन लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. राजनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अमादा गांव के नजदीक स्थित प्लांट के पास गत 15 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिल सबार भवेश कुमार सिंह के साथ मारपीट कर लूटपाट किया गया. लूटपाट की इस घटना में पीड़ित भवेश कुमार सिंह से एक मोबाईल फोन, ए टी एम कार्ड एव लगभग सात सौ रुपये लुटेरों ने लूट लिए. पीड़ित द्वारा इस संबंध में 16 जून 2026 को राजनगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज किया गया था. थाना में कांड अंकित होने के बाद पुलिस अधीक्षक मधुबनी द्वारा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 के नेतृत्व में एस आई टी का गठन किया गया था. इस टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के तहत इस घटना में शामिल तीन लुटेरों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा गिरफ्तार लुटेरों में चंद्रवीर कुमार यादव नाजीरपुर थाना रहिका, विवेक कुमार पासवान जितवारपुर थाना रहिका एवं सुभाष कुमार मंडल साकिन शेरमा थाना रहिका जिला मधुबनी शामिल है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से लुटे गए मोबाईल फोन सहित घटना में शामिल दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. इस गिरफ्तारी में राजनगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आरती कुमारी 1 सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन