झंझारपुर में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, भूमि हस्तांतरण को मंजूरी
झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार ने अदलपुर में 5 एकड़ जमीन हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है। छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत।
प्रतिनिधि, झंझारपुरझंझारपुर क्षेत्र के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यहां केंद्रीय विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
आपके शहर में
अदलपुर में बनेगी केंद्रीय विद्यालय सरकारी की विज्ञप्ति के अनुसार, यह भूमि झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के अदलपुर मौजा-बेहट में स्थित है. पहले यह जमीन कृषि विभाग की 25 एकड़ भूमि का हिस्सा था. बाद में इसे उद्योग विभाग के अधीन आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार आइडीए को हस्तांतरित किया गया था. अब बिहार राज्य मंत्रिपरिषद की बुधवार को हुई बैठक में इस भूमि को केंद्रीय विद्यालय संगठन केवीएस को देने का निर्णय लिया गया है.
1 रुपये में 30 साल की लीज राज्य सरकार ने इस कीमती भूमि को मात्र एक रुपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों के लिए लीज पर दिया है. लीज अवधि समाप्त होने के बाद नवीकरण का विकल्प भी रहेगा. राजस्व विभाग के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी मिलने के बाद जमीन को केंद्रीय विद्यालय संगठन, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को सौंप दिया जाएगा.
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम सरकार के इस निर्णय से झंझारपुर और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा. अभी तक इस क्षेत्र के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए मधुबनी या दरभंगा जाना पड़ता था. नये विद्यालय के शुरू होने से बच्चों को घर के पास ही सीबीएसइ पैटर्न पर पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए