घोघरडीहा के इंद्रवीर कुमार बने सुपौल के नए डीडीसी, क्षेत्र में खुशी की लहर
सुपौल के नए डीडीसी इंद्रवीर कुमार का फाइल फोटो
मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड के परसा गांव निवासी इंद्रवीर कुमार को सुपौल जिले का नया उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से पैतृक गांव में खुशी का माहौल है.
Madhubani News: मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड के परसा गांव निवासी इंद्रवीर कुमार को सुपौल जिले का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नियुक्त किया गया है. वर्तमान में वे मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) के पद पर कार्यरत थे. उनकी नई नियुक्ति की सूचना मिलते ही पैतृक गांव परसा समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
आपके शहर में
प्रशासनिक कार्यशैली से बनाई अलग पहचान
इंद्रवीर कुमार इससे पहले सुपौल सदर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. प्रशासनिक कार्यों में उनकी कार्यकुशलता, ईमानदार छवि और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के कारण वे एक तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं. आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और पारदर्शी प्रशासन के लिए उनकी अलग पहचान रही है.
परिवार की भी रही प्रशासनिक पृष्ठभूमि
इंद्रवीर कुमार घोघरडीहा प्रखंड के परसा गांव निवासी पूर्व बीडीओ यदुवीर कामत के पुत्र हैं. वहीं पूर्व जिला पार्षद चंद्रवीर कामत उनके बड़े भाई हैं. परिवार की प्रशासनिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के कारण क्षेत्र में उनका विशेष सम्मान है.
ग्रामीणों ने दी बधाई
उनकी नियुक्ति पर ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी. लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सुपौल जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी.
यह भी पढ़ें: झंझारपुर में एबीवीपी ने स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए