Madhubani : 25 हजार के दो इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों इनामी अपराधी बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के घनौजा गांव का रहने वाला है.

विज्ञापन

Madhubani : मधुबनी . जिले के 25 हजार के दो ईनामी कुख्यात अपराधी बॉबी मिश्रा उर्फ विक्रांत मिश्रा व हैप्पी मिश्रा उर्फ अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार करने में एसआईटी और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार दोनों इनामी अपराधी बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के घनौजा गांव का रहने वाला है. गिरफ्तार दोनों अपराधी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. जानकारी के अनुसार बीते 22 अप्रैल को दोनों इनामी अपराधी को विशेष टीम और जिला पुलिस ने राजेन्द्र नगर टर्मिनल के समीप छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. दोनो अपराधियों पर हत्या, रंगदारी, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत बेनीपट्टी थाने में कई मामले दर्ज है. हरिमोहन झा हत्याकांड का आरोपी है इनामी अपराधी गिरफ्तार ईनामी अपराधी बॉबी मिश्रा उर्फ विक्रांत मिश्रा व हैप्पी मिश्रा उर्फ अभिषेक मिश्रा बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के घनौजा के हरिमोहन झा हत्या कांड का नामजद अभियुक्त है. दोनों पर 21 अक्टूबर 2024 को अन्य लोगों के साथ मिलकर हरिमोहन झा को घर से बुलाकर गोली मारने का आरोप है. घटना को लेकर मृतक के पुत्र प्रियांशु कुमार के बयान पर 22 अक्टूबर 2024 को बेनीपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के बाद से वह फरार चल रहा था. कई घटना में संलिप्त रहने के कारण सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन