Madhubani News : कट्टा व कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News :  कट्टा व कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

भेजा थाने की पुलिस ने दलदल गांव में दो देसी कट्टा, चार कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मधेपुर. भेजा थाने की पुलिस ने दलदल गांव में दो देसी कट्टा, चार कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से की. धराये अपराधी दलदल निवासी भगवान चौपाल व मंगल चौपाल है. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर वह दलदल गांव पहुंचे. उन्हें देख कर बाइक पर बैठा एक व्यक्ति भागने लगा. दूसरा अपने घर में छिप गया. इस दौरान मंगल चौपाल के घर की तलाशी ली. इस दौरान उसके पलंग के बक्शा से एक 12 बोर के कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि बाइक की डिक्की की तलाशी लेने सीट के नीचे से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने भागे अपराधी भगवान चौपाल को भी गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि धराया दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कारवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन