रामपट्टी में कमला पूजा और ग्रामीण पूजा की धूम, श्रद्धालुओं ने की विशेष आराधना

राजनगर प्रखंड में कमला पूजा और ग्रामीण पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हो रहा है. श्रद्धालु सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. यह वर्षों पुरानी परंपराएं आज भी लोगों को जोड़ रही हैं.
Madhubani News: राजनगर प्रखंड क्षेत्र के रामपट्टी सहित विभिन्न पंचायतों में इन दिनों पारंपरिक कमला पूजा और ग्रामीण पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जा रही है. पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं. धार्मिक अनुष्ठानों के कारण पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है.
कमला नदी तट पर हुई विशेष पूजा-अर्चना
कमला पूजा मुख्य रूप से एक विशेष समुदाय द्वारा आयोजित की जाती है, लेकिन इसमें सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं. कमला नदी के तट पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जहां बाहर से बुलाए गए भगतों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया. श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हुए मन्नत भी चढ़ाई.
वर्षों पुरानी परंपरा के तहत होती है ग्रामीण पूजा
ग्रामीण पूजा का आयोजन वर्ष में एक बार ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया जाता है. इस दौरान ग्राम देवता की पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और आपदा से रक्षा की प्रार्थना की जाती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जाती है.
भक्ति और परंपरा से जुड़ रहे लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि आधुनिक और व्यस्त जीवनशैली के बावजूद लोग अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को नहीं भूले हैं. बड़ी संख्या में ग्रामीण पूजा में शामिल होकर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं और नई पीढ़ी को भी इन परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बाबा उग्रनाथ महादेव मंदिर की तदर्थ प्रबंध न्यासी बनीं सोनी कुमारी, धार्मिक न्यास पर्षद का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










