Madhubani News : दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

प्रखंड के नौ पंचायतों में रिक्त पड़े दस पदों के लिये होने वाले उपचुनाव के लिये नामांकन के पांचवें दिन गुरुवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड के नौ पंचायतों में रिक्त पड़े दस पदों के लिये होने वाले उपचुनाव के लिये नामांकन के पांचवें दिन गुरुवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन का पर्चा दाखिल करने वालों में नवकरही पंचायत से वार्ड 10 के वार्ड सदस्य पद के लिये प्रबोध यादव और जयशंकर दत्त शामिल है. बताते चलें कि पाली पंचायत में सरपंच का पद रिक्त है. वहीं मेघवन पंचायत के वार्ड 9, नवकरही पंचायत के वार्ड 10, परकौली पंचायत के वार्ड 1, नागदह बलाइन पंचायत के वार्ड 5 में वार्ड सदस्य तथा अरेर उत्तरी पंचायत में वार्ड 8, अरेर दक्षिणी पंचायत के वार्ड 2 व 11, शाहपुर पंचायत के वार्ड 2 में ग्राम कचहरी के पंच का पद रिक्त है. जिसके लिये चुनाव होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन