Madhubani News : छठ घाट देखने गयी दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 28 Oct 2025 10:39 PM
थाना क्षेत्र के सोनमनी गांव के वार्ड नं 14 में छठ घाट की साफ - सफाई के दौरान दो सगी बहनों की मौत हो गयी.
रहिका. थाना क्षेत्र के सोनमनी गांव के वार्ड नं 14 में छठ घाट की साफ – सफाई के दौरान दो सगी बहनों की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बीजेंद्र कुमार की 7 वर्षीय पुत्री नीता कुमारी व 5 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रुप में की गयी है. घटना सोमवार की बतायी जा रही है. इस संबंध में मृतका की पिता ने थाना व अंचल प्रशासन को आवेदन दिया है. दिये आवेदन में बीजेंद्र कुमार ने कहा है कि उनके घर के पश्चिम तालाब में छठ घाट देखने के लिये दोनों बहनें एक साथ गयी थी. अचानक दोनों बहनें पानी में चली गयी. संभवत: घाट की सफाई करने की मंशा से गयी होगी. अचानक दोनों गहरे पानी में चली गयी. लोगों ने दोनों बहनों को देखा तो हल्ला किया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बहनों को पानी से निकाला, लेकिन तबतक दोनों बहनों की मौत हो चुकी थीं. दोनों बहनों की मौत से गांव में कोहराम मच गया. परिवार में रो – रो कर बुरा हाल है. इस घटना की जानकारी थाना पुलिस को भी दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गयी. मृतका के पिता ने अंचल से अनुदान की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










