पुलिस ने दुष्कर्म मामले के दो आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दुष्कर्म मामले के आरोपित मदरसा के हेड मौलवी कारी शहनवाज व हाफिज कलीमुल्लाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
खुटौना. पुलिस ने दुष्कर्म मामले के आरोपित मदरसा के हेड मौलवी कारी शहनवाज व हाफिज कलीमुल्लाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विदित हो कि पिछले 29 मई को थाना क्षेत्र के एक गांव के मदरसा के मुख्य मौलवी द्वारा एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था. जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों को इस बात का पता तब चला जब लड़की उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे मदरसे में दो माह पहले गई थी. वहां मदरसा के कर्मियों को छात्रा के गर्भवती होने का आभास हुआ. तत्पश्चात मदरसा के लोगों ने छात्रा के परिजन को बुलाकर उसे उनके साथ भेज दिया था. पीड़िता ने खुद खुटौना पुलिस को आवेदन देकर कहा था कि मदरसा के हेड मौलवी छुट्टी के समय सभी छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया करते थे और उसे वहीं रोककर मदरसा में ही दुष्कर्म करता था. पीड़िता ने बताया कि यह बात किसी को नहीं बताने के लिए कसम खिलाता था और कभी-कभी जान से मारने की धमकी भी देता था. इसलिए वे डर से इस संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार प्रथम ने कहा कि इस घटना के दो आरोपी मदरसा के हेड मौलवी कारी शहनवाज व हाफिज कलीमुल्लाह घटना के दिन से ही फरार चल रहा था. इस बीच उन दोनों के एकहत्था गांव में होने की सूचना मिली. लिहाजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










