Madhubani News : पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी.
विज्ञापन
मधुबनी.
भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हुक्मदेव नारायण यादव ने कहा कि राष्ट्रवाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने की प्रेरणा देती है. उनके विचार और सिद्धांत राष्ट्र उत्थान का मार्ग दर्शक बना रहेगा. उनका बहुआयामी व्यक्तित्व हमें सदैव राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करता रहेगा. मौके पर शंकर झा, जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव, राधा देवी, संजय पांडेय, मनोज कुमार मुन्ना, अमरनाथ प्रसाद, डॉ. किरण कुमारी झा, प्रशांत ठाकुर, विनोद प्रसाद, कन्हैया साह, स्वर्णिम गुप्ता, सुबोध कुमार चौधरी, अशोक राम, आदित्य झा मौजूद थे.
बिस्फी.
प्रखंड के सिमरी मंडल, बिस्फी में मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र झा, चंद्रजीत यादव एवं कन्हाई चंद झा की अध्यक्षता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानव जाति को सर्वश्रेष्ठ माना. वे छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था. मौके पर राम सकल यादव, अभिजीत पासवान, मुकेश पासवान, श्रवण यादव, राजकिशोर बुलेट, शंभु ठाकुर, अखिलेश झा, संतन झा, राजीव रंजन, मनोज कुशवाहा, सुजीत यादव, संतोष यादव, कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा, डॉ. रामा शंकर मेहता, जितेंद्र यादव, राजकिशोर मिश्र बुलेट, मुन्ना ठाकुर, मोद नारायण मिश्र, हरि ठाकुर, सुभाष मिश्र, प्रकाश झा, अविनाश पासवान, बिसुनदेव सहनी, अखिलेश कुमार झा उपस्थिति थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










