Madhubani News : मतदान कर्मियों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 9:22 PM
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव के तैयारी की कड़ी में जिले में मतदान कर्मियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ है.
विज्ञापन
मधुबनी.
बिहार विधानसभा चुनाव के तैयारी की कड़ी में जिले में मतदान कर्मियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ है. इसी क्रम में शुक्रवार को बिस्फी विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक आर.ललिथा के द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, बसुआरा स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया. बता दें कि मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 3 नवंबर तक चलेगा. प्रत्येक दिन दो पालियों मेंप्रातः 10 बजे से 1:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2 बजे से 5 बजे आयोजित किया जा रहा है. निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक, बिस्फी विधानसभा के द्वारा मास्टर प्रशिक्षक, प्रभारी पदाधिकारी एवं सहायक पदाधिकारी से मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन तथा निर्वाचन की निष्पक्षता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई. उन्होंने मतदान कर्मियों को बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सागरपुर, पंडौल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, बसुआड़ा, एवं डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल, बसुआड़ा में संचालित हो रहा है. प्रशिक्षण सत्र में मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक सभी चरणों की जानकारी दी जा रही है. जिससे मतदान कार्य एवं इवीएम जमा करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र की सघन निगरानी की जा रही है ताकि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो और निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










