Madhubani News : बाबूबरही में विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

Published at :28 Jan 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : बाबूबरही में विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

टीपीसी भवन के सभागार में कृषि वर्ष 2024-25 के रबी फसल कटनी प्रयोग का एक दिवसीय आवृत्तिचर्या सह प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

बाबूबरही. टीपीसी भवन के सभागार में कृषि वर्ष 2024-25 के रबी फसल कटनी प्रयोग का एक दिवसीय आवृत्तिचर्या सह प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण राजस्व अधिकारी विजय कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी संतोष कुमार एवं सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी खुटौना की ओर से किया गया. बताया गया कि प्रशिक्षण में बाबूबरही, खुटौना एवं अंधराठाढ़ी के कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों उपस्थित थे. प्रशिक्षण में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी मृणाल कांत चंदा ने बताया कि कृषि सांख्यिकी के अंतर्गत राज्य की निरंतर बढ़ती जनसंख्या को भोजन मुहैया कराने के लिए कृषि उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है. इसलिए प्रतिवर्ष फसलों का उपज दर का आकलन आवश्यक है. प्रशिक्षक सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी बाबूबरही संतोष कुमार ने सीसीइ एप और जीसीइएस एप से पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग को संपादित करने, प्लॉट के चयन एवं चयनित प्लॉट पर फसल कटनी के पद्धति की जानकारी दी. सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी फुलपरास अनिल कुमार सिंहा सहित अन्य ने संबोधित किया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन