Madhubani News : अर्द्धसैनिक बल के ठहराव स्थल पर की शौचालय व पानी की व्यवस्था गयी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : अर्द्धसैनिक बल के ठहराव स्थल पर की शौचालय व पानी की व्यवस्था गयी

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, मधुबनी डिविजन में अर्द्धसैनिक बल के ठहराव के लिए बने 88 आवासन स्थल पर शौचालय व पानी की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, मधुबनी डिविजन में अर्द्धसैनिक बल के ठहराव के लिए बने 88 आवासन स्थल पर शौचालय व पानी की व्यवस्था की गयी है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता अली हैदर ने कहा है कि मधुबनी डिविजन में चुनाव कराने आने वाले सीआरपीएफ के जवानों को ठहरने के लिए बनाए गए आवासन स्थलों पर पेयजल की आपूर्ति के लिए 20 पीवीसी टैंक लगाया गया है. विभाग ने 630 नल के साथ 15 आवासन स्थलों पर बोरिंग लगाया है. जबकि 250 पुराने चापाकल को दुरुस्त कर मोटर लगाया गया है. सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि 400 शौचालय के साथ ही महिलाओं के लिए स्नान गृह भी बनाया गया है. जिससे मतदाता के साथ चुनाव कराने आने वाले कर्मियों को भी सुविधा होगी. सहायक अभियंता ने कहा कि बिहार पुलिस के ठहराव के लिए तीन आवासन स्थल बनाया जाएगा. चुनाव से दो दिन पूर्व विभाग सूची जारी कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन