ePaper

Madhubani News : परदेस जाने वाले यात्रियों को दिसंबर के दूसरे सप्ताह से मिलेगा कंफर्म टिकट

Updated at : 02 Nov 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : परदेस जाने वाले यात्रियों को दिसंबर के दूसरे सप्ताह से मिलेगा कंफर्म टिकट

पर्व त्योहार में परदेश से घर आए यात्रियों को वापस लौटने में कंफर्म टिकटों के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

विज्ञापन

मधुबनी.

पर्व त्योहार में परदेश से घर आए यात्रियों को वापस लौटने में कंफर्म टिकटों के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों को दिसंबर के दूसरे सप्ताह से कंफर्म टिकट मिल सकेगा. दरभंगा – नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति स्लीपर में 22 दिसंबर व एसी में 15 दिसंबर के कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा.

जयनगर मुंबई पवन एक्सप्रेस स्लीपर में 24 दिसंबर के बाद व एसी में 17 दिसंबर के बाद कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर से दिल्ली जाने के लिए प्रतिदिन चलने वाली एक मात्र ट्रेन जयनगर- नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी स्लीपर में 17 दिसंबर व एसी में 14 दिसंबर के बाद कंफर्म टिकट मिलेगा. कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण लोग एजेंट के पास जाने व बस से सफर करने को विवश हैं. रेलवे में स्लीपर की जगह अब एसी में टिकट मिलना आसान हो गया है. नयी दिल्ली – जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों को एसी 3 में 4 एवं स्लीपर में 9 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. रेलवे की ओर से जयनगर एवं दरभंगा से दिल्ली पुरानी के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 नवंबर तक किया जाएगा. रेलवे एक ओर जहां यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं, दूसरी ओर आमलोगों से किराए के रूप में तीन गुना अधिक राशि की वसूली की जा रही है.

मधुबनी से नयी दिल्ली का स्लीपर का किराया 575 रुपये हैं, जबकि इसी ट्रेन के थर्ड एसी का किराया 1505 रुपये हैं. रेलवे की ओर से जयनगर अमृतसर एवं अमृतसर जयनगर शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस के 17 कोच में 15 कोच एसी कर दी गयी है. अब इस एक्सप्रेस ट्रेन में महज दो कोच स्लीपर है. शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच, 10 कोच 3 एसी इकोनामिक क्लास, 4 सेकंड एसी एवं एक संयुक्त एसी कोच लगाया गया है. इसमें आधा फर्स्ट एसी एवं आधा सेकंड एसी कोच होगा. विदित हो कि इस ट्रेन से अधिकांश लोग रोजी रोटी की तालाश में परदेश जाते हैं. ऐसे में अब इन लोगों की यात्रा तो आरामदायक हो रही है, लेकिन किराए के रूप में ढाई गुना अधिक राशि देनी पड़ेगी. जहां स्लीपर में 640 रुपये का टिकट है. वहीं, थर्ड एसी में 1605 का किराया देना पर रहा है. जबकि सेकेंड एसी में 2470 रुपये किराया देना पर रहा है. अब लोगों को स्लीपर की जगह थर्ड एसी में आसानी से टिकट मिल रहा है. जिले से दिल्ली के लिए प्रतिदिन स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस व सप्ताह में 2 दिन जयनगर आनंद विहार गरीब रथ का परिचालन हो रहा है. जयनगर अमृतसर शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस के दिल्ली रूट में बदलाव किया गया है. जिसके कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को केवल दो ट्रेन का ही सहारा है.

पीआरएस व यूटीएस काउंटर से 5 लाख की हो रही टिकट बिक्री

वाणिज्य कार्यालय को टिकट बिक्री से प्रतिदिन लगभग 5 लाख रुपए राजस्व की प्राप्ति होती है. इसमें आरक्षित टिकट से 2 लाख 50 हजार एवं अनारक्षित टिकट से लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए प्रतिदिन की राजस्व प्राप्त हो रही है. रेलवे की उदासीनता का आलम यह है कि जयनगर नयी दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का जिला मुख्यालय होने के बाद भी ठहराव नहीं है. जिसके कारण इन ट्रेनों के यात्रियों को अपनी यात्रा जयनगर या दरभंगा से शुरू करनी पड़ती है.

स्लीपर में 23 दिसंबर से जाने के लिए मिलेगा कंफर्म टिकट

परदेश से घर आने वाले यात्रियों को नयी दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एसी-3 में 4 दिसंबर एवं स्लीपर में 9 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. इसी ट्रेन में जयनगर नयी दिल्ली एसी-3 मे 14 दिसंबर एवं स्लीपर में 17 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. दरभंगा नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एसी-3 में 15 दिसंबर एवं स्लीपर में 22 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. नयी दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति में एसी-3 में 8 दिसंबर एवं स्लीपर में 1 जनवरी के बाद कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर आंनद विहार गरीब रथ में 15 दिसंबर एवं आंनद विहार जयनगर में 9 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस एवं सरयू यमुना एसी-3 में 20 दिसंबर तथा स्लीपर में जनवरी के पहले सप्ताह से कंफर्म टिकट मिलेगा. अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस एसी -3 में 3 दिसंबर तथा स्लीपर में 10 जनवरी से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर अमृतसर सरयु यमुना एक्सप्रेस एसी में 15 एवं स्लीपर में 17 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस स्लीपर में 24 दिसंबर तथा एसी-3 में 17 दिसंबर के बाद कंफर्म टिकट मिलेगा. लोकमान्य तिलक टर्मिनल जयनगर पवन एक्सप्रेस स्लीपर में 31 दिसंबर एसी-3 में 9 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस के स्लीपर में 4 एवं एसी-3 में 8 दिसंबर एवं सियालदह जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस एसी 3 में 5 दिसंबर तथा स्लीपर में 4 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन