Madhubani News : सीमा बल ने ब्राउन शुगर के साथ तीन संदिग्धों को पकड़ा

Updated at : 06 Mar 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : सीमा बल ने ब्राउन शुगर के साथ तीन संदिग्धों को पकड़ा

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने गुरुवार को छापेमारी अभियान चला ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

जयनगर. 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने गुरुवार को छापेमारी अभियान चला ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया. यह अभियान सीमा चौकी कमला के अंतर्गत भारत नेपाल सीमा स्तंभ से लगभग 4 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के गांव खैरामथ में चलाया गया, जहां संदिग्ध तस्कर नेपाल से ब्राउन शुगर तस्करी कर ला रहा था. उप कमांडेंट प्रचालन विवेक ओझा ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए समवाय प्रभारी कमला सहायक कमांडेंट मोहद मनीष देवानंद के साथ मिलकर विशेष रणनीति बनायी. छापेमारी के दौरान भारतीय क्षेत्र में एक झोपड़ी से दो नेपाली और एक भारतीय संदिग्ध को ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार किया. पूछताछ में इन तस्करों ने बताया कि वह नेपाल से ब्राउन शुगर की तस्करी कर भारतीय बाजार में बेचते थे. गिरफ्तार तस्करों के पास से 132 ग्राम ब्राउन शुगर, सफेद एवं काला पॉलीथिन की थैली 31 नग, नेपाली करेंसी 90 हजार एवं भारतीय मुद्रा 450, कई अन्य सामान बरामद किया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान चंदन कुमार यादव 30 वर्ष, वार्ड 9, ग्राम खेरामठ, डाकघर-बेल्ही,जयनगर, वहीं दूसरे तस्कर कारी कपेयर -30 वर्ष, वार्ड 1, गांव-रामपुर बिरथा, पुलिस स्टेशन-मिरचैया, जिला-सिर्राहा नेपाल, अशोक रामकृष्ण 32 वर्ष, ग्राम-त्रिवेणी, तहसील-सागरमाता जिला-उदयपुर नेपाल, जब्त किए ब्राउन शुगर सहित अन्य सामान एवं गिरफ्तार संदिग्धों को कानूनी कार्रवाई के लिए जयनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन