Madhubani News : फुलपरास से तीन व लौकहा विस क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने किया नामांकन
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 10:45 PM
नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को 39 फुलपरास से परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल सहित तीन लोगों ने एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया.
फुलपरास. नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को 39 फुलपरास से परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल सहित तीन लोगों ने एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जदयू प्रत्याशी के तौर पर परिवहन मंत्री शीला मंडल ने पर्चा दाखिल किया. बहुजन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर विजय कुमार यादव व जनसंभावना पार्टी से स्वामी सुरेशानंद ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इधर, 40 लौकहा विधानसभा ने शुक्रवार को एक अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जदयू प्रत्याशी के तौर पर पूर्व विधायक सतीश कुमार साह ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










