Madhubani News : लोजपा के प्रदेश महासचिव के इंडस्ट्रियल ऑफिस में डकैती के प्रयास मामले में तीन गिरफ्तार

राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी पलिवार सड़क पर पिछले 13 सितंबर को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव गणेश महारान के इंडस्ट्रियल ऑफिस में हुई डकैती के प्रयास मामले का सरगना उसका पीए मुकेश कुमार ही निकला.
मधुबनी. राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी पलिवार सड़क पर पिछले 13 सितंबर को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव गणेश महारान के इंडस्ट्रियल ऑफिस में हुई डकैती के प्रयास मामले का सरगना उसका पीए मुकेश कुमार ही निकला. इस मामले में जिला पुलिस को तीन अपराधी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने के बाद इसका खुलासा हुआ. यह जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने रविवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी रवींद्र कुमार सिंह, राजीव रंजन एवं नवीन कुमार खजौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है. एसपी ने कहा कि 20 सितंबर की रात राजनगर थाना पुलिस गश्ती पर थी. इसी दौरान कसियौना पुल के पास बाइक पर तीनों अपराधी को भागते हुए पकड़ा. तलाशी के दौरान अपराधी रवींद्र कुमार सिंह की कमर से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस व एक मोबाइल बरामद हुआ.
पूछताछ में मामला आया सामने
एसपी ने कहा कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ करने के बाद यह बात सामने आयी कि लोजपा के प्रदेश महासचिव गणेश महरान के इंडस्ट्रियल ऑफिस में डकैती के प्रयास में वह भी संलिप्त था. एसपी ने कहा कि पूछताछ में यह भी बात सामने आयी कि गणेश महरान के पीए मुकेश ही इसका मास्टर माइंड था. उसी के कहने पर दस से ग्यारह अपराधियों ने गणेश महरान के इंडस्ट्रियल कार्यालय में डकैती का प्रयास किया था. यहां अपराधियों को बहुत रुपये मिलने आस थी . लेकिन वहां पैसा नहीं मिला. इसके बाद वहां तीन स्टाफ को भी कुछ देर के लिए बंधक बना लिया था. जिसकी सूचना पर राजनगर थाना पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गयी थी .गिरफ्तार तीनों का है आपराधीक इतिहासएसपी ने कहा कि तीनों गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से अपराध से नाता रहा है. गिरफ्तार अपराधी रवींद्र कुमार सिंह पर पहले से राजनगर थाना में दो प्राथमिकी दर्ज है. वहीं गिरफ्तार अपराधी राजीव रंजन रौशन पर राजनगर थाना में पूर्व से तीन मामले, रहिका थाने में दो, खजौली थाने में एक, कलुआही थाना में एक एवं दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना में दो मामले दर्ज है. वहीं तीसरा अपराधी नवीन कुमार पर चार मामले दर्ज है. राजनगर थाना में दो, खजौली थाना में एक एवं सीतामढ़ी जिला के बेला थाना में एक मामला दर्ज है. एसपी ने कहा कि इसमें संलिप्त शेष अपराधी की पहचान कर ली गई है. शीघ्र उनकी गिरफ्तारी की जायेगी. इसके लिए छापामारी जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




