Madhubani News : बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर युवक की बाइक छीनी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 05 Jul 2025 10:25 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फुलपरास-घोघरडीहा मुख्य सड़क पर गोरगमा के समीप शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक का बाइक छीन ली.

विज्ञापन

फुलपरास. थाना क्षेत्र के फुलपरास-घोघरडीहा मुख्य सड़क पर गोरगमा के समीप शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक का बाइक छीन ली. घटना से पीड़ित व्यक्ति घोघरडीहा थाना क्षेत्र के देवनाथपट्टी निवासी अजीत कुमार कामत ने थाना में आवेदन दिया है. अजित अपनी बाइक से झंझारपुर से रात करीब 11: बजे अपने घर घोघरडीहा थाना क्षेत्र के देवनाथपट्टी जा रहे थे. इसी दौरान फुलपरास से घोघरडीहा जाने वाली सड़क पर गोरगामा के समीप बाइक सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने हथियार के बल पर रोक कर बाइक छीनने लगे. विरोध करने पर बदमाशों ने बंदूक के बट से सिर पर वार कर दिया. इसके बाद बदमाशों ने बाइक छीन कर भाग गये. इसकी सूचना पीड़ित व्यक्ति ने रात में ही फुलपरास थाना के सरकारी मोबाइल नंबर पर दी. सूचना मिलने पर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन