Madhubani News : गंगासागर तालाब के पास एक हजार से अधिक श्रद्धालु देंगे अर्घ
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Oct 2025 10:11 PM
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए तालाब पर बनाये गये घाट के साफ सफाई का काम तेज हो गया है.
मधुबनी. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए तालाब पर बनाये गये घाट के साफ सफाई का काम तेज हो गया है. शहर के सबसे महत्वपूर्ण गंगासागर काली मंदिर तालाब के घाट पर काम तेजी से किया जा रहा है. महाराज कामेश्वर सिंह इंद्र पूजा समिति के बैनर तले यहां पर छठ पूजा की हो रही तैयारी की जानकारी देते हुए व्यवस्थापक कैलास साह ने बताया कि इस तालाब पर सात हजार से अधिक व्रति अर्ध्य देते हैं. वहीं, पानी में केवल खड़ा होने वाले पुरुष व महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी हजारों में होती है. इस कारण इस तालाब पर अधिक भीड़ होती है. इस तालाब से करीब ढाई फुट पानी निकला है. यह रविवार तक जारी रहेगा. इस साल भी इस तरह की तैयारियां हुई है, जिससे व्रती या श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो. चारों तरफ के दुकान को खाली कर टेंट व रोशनी के लिए झालर लगाया जाएगा. साउंड व रोशनी के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी. सभी व्रतियों के बीच गाय दूध का वितरण पूजा समिति के माध्यम से ही किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










