Madhubani News : होली मिलन समारोह में एक दूसरे को लगाया गुलाल

विधायक सुधांशु शेखर ने साहरघाट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया.
मधवापुर. विधायक सुधांशु शेखर ने साहरघाट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. समारोह में विधान सभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. समारोह के दौरान विधायक सुधांशु शेखर सहित एनडीए के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने होली के गानों के साथ लजीज व्यंजन का भी स्वाद लिया. इस अवसर पर विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसे सामाजिक सौहार्द के साथ मनाना चाहिए. इस मौके पर डॉ योगेंद्र नाथ झा, नरेंद ठाकुर, अनिरुद्ध राय, मुनेश्वर ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद, यादव, डॉ संतोष कुमार कुशवाहा, अजय भगत, सरोज झा, अवधेश मिश्र, रौशन नायक, युगल किशोर यादव सहित एनडीए गठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




