Madhubani : जयनगर में आज दिनभर नहीं रहेगी बिजली

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 29 Jul 2025 5:47 PM

विज्ञापन

शहर में बुधवार 30 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन

जयनगर . शहर में बुधवार 30 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली कटौती आवश्यक तकनीकी कार्य के लिए की जा रही है. इस दौरान 5 एमभीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमभीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा. यह कार्य जयनगर टाउन फीडर के अंतर्गत किया जाएगा. जिसका उद्देश्य विद्युत आपूर्ति की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार लाना है. इस कारण जयनगर का संपूर्ण शहरी क्षेत्र, बांध क्षेत्र, ईनरवा एवं हनुमान नगर फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह इस अवधि के दौरान आवश्यक तैयारी रखें. सहयोग करें. बिजली विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा. ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन