Madhubani News : हल्की बारिश होने के बाद भी उमस भरी गर्मी से नहीं मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : हल्की बारिश होने के बाद भी उमस भरी गर्मी से नहीं मिली राहत

कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद शनिवार की दोपहर में हुई हल्की बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली.

विज्ञापन

मधुबनी. कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद शनिवार की दोपहर में हुई हल्की बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली. ग्रामीण कृषि मौसम डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी 2 अगस्त से 8 अगस्त तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे में उत्तर बिहार के जिले में मध्यम वर्षा हो सकती है. साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. विदित हो कि पिछले एक माह से जिले में अपेक्षित बारिश नहीं हुई है. जिसकी वजह से किसान निराश हो रहे हैं. शनिवार को हुई हल्की बारिश से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं हुआ है. बारिश नहीं होने से किसान भी इस बात को लेकर सशंकित हैं कि कहीं मानसून दगा न दे जाए. बारिश के हैं आसार ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पुसा के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार के अनुसार 2 अगस्त से 8 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिले में मध्यम बारिश होने की संभावना है. स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. हल्की बारिश के बाद उमस भरी गर्मी के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे है. थोड़ी सी भी चुक लोगों को परेशान कर रही है. सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में वायरल बुखार सर्वाधिक परेशानी का सबब बना हुआ है. वायरल बुखार की चपेट में आने से कम से कम तीन दिनों तक मरीज को परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि इस समय लोगों के बीमार होने पर बुखार के अलावा कमजोरी, सर दर्द आदि की सर्वाधिक शिकायतें होती हैं. खासकर अभी लोग बीमार पड़ने पर काफी कमजोर हो जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन