Madhubani News : बेनीपट्टी में सोना-चांदी की दो अलग-अलग दुकानों से लाखों की चोरी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 10:05 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की रात चोरों ने सोना चांदी की दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की रात चोरों ने सोना चांदी की दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिश्स है. पहली घटना महमदपुर चौक के पास संचालित ओम शिव ज्वेलर्स नामक सोना-चांदी की दुकान की है. जहां चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया. उसके बाद दुकान के अंदर रखे लॉकर को तोड़कर उसमें रखे ज्वेलरी की चोरी कर ली. वहीं, दूसरी घटना नंदी भौजी चौक के पास संचालित जय माता दी स्वर्णकार नामक दुकान में हुई. जहां चोरों ने दुकान के बाहर लगे लकड़ी के पल्लों में जड़े ताले की कुंडी को तोड़ दिया और ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर दुकान में प्रवेश कर सोना-चांदी के सामानों की चोरी कर ली. इस संबंध में जय माता दी स्वर्णकार के दुकानदार गोविंद ठाकुर ने बताया कि करीब 40 50 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी हुई है. वहीं, ओम शिव ज्वेलर्स के दुकानदार मुकेश ठाकुर ने बताया कि उनकी दुकान से तकरीबन 5 से 6 लाख मूल्य के सोना चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली गयी है. घटना की जानकारी तब हुई जब राहगीरों ने सुबह सुबह दुकान का शटर टूटा हुआ देखा. इसके बाद इसकी जानकारी संबंधित दुकानदार मुकेश ठाकुर को दी गई. मौके पर पहुंच उन्होनें बेनीपट्टी थाना को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह के दल बल के साथ महमदपुर चौक व नंदी भौजी चौक पर पहुंच छानबीन में जुट गये. थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित दुकानदारों से जानकारी ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन