ePaper

पुरस्कृत हुए प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रतिभागी

Updated at : 21 Jun 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
पुरस्कृत हुए प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रतिभागी

प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय रहिका गोरियाही मुसहरी में स्वयं सेवी संस्था डॉक्टर प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रहिका. प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय रहिका गोरियाही मुसहरी में स्वयं सेवी संस्था डॉक्टर प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में वर्ग पांच के दर्जनों छात्रों ने भाग लिया. जिसमें सफल तीन छात्रों को फाउंडेशन के द्वारा पुरस्कृत किया गया. प्रथम पुरस्कार स्वाति कुमारी, द्वितीय पुरस्कार सूरज कुमार झा व तृतीय पुरस्कार अजीत कुमार सदाय को मिला. यह पुरस्कार फाउंडेशन की ओर से दिया गया. स्कूल के शिक्षक जयनाथ झा एवं प्रमोद कुमार पासवान ने प्रतियोगिता में अव्वल आये छात्रों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने से छात्रों को प्रोत्साहन मिलता है. वहीं पांच छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया. जिसमें कोमल कुमारी, नागेश्वर कुमार, राघव कुमार, रोशनी कुमारी, प्रीति कुमारी शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन