Madhubani News : नव पदस्थापित एसडीपीओ ने संभाला कार्यभार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीएसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में नव पदस्थापित एसडीपीओ अमित कुमार ने गुरुवार को पदभार सभाला.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. डीएसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में नव पदस्थापित एसडीपीओ अमित कुमार ने गुरुवार को पदभार सभाला. उन्होंने सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा से प्रभार लिया. इस दौरान नव पदस्थापित एसडीपीओ ने कहा कि जनता की उत्कृष्ट सेवा और सुरक्षा प्रदान करने के साथ विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखना तथा अपराध नियंत्रण पर ध्यान फोकस पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पुलिस का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यों में से एक होता है. कहा कि खासकर सीमावर्ती इलाकों के थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में सजग रहने का निर्देश दिया. शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने और लंबित कांडों के निष्पादन एवं ससमय सभी प्रकार की गश्ती निकालने के लिये भी निर्देशित किया. कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से कठिन से कठिन कार्य भी सरल बन जाता है. मौके पर रीडर अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन