Madhubani News : संदिग्ध परिस्थिति में 17 वर्षीय किशोरी की मौत

Updated:
विज्ञापन

आरएस थाना क्षेत्र के बेहट वार्ड 20 में रविवार को 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी.

विज्ञापन

लखनौर. आरएस थाना क्षेत्र के बेहट वार्ड 20 में रविवार को 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. किशोरी का शव किराए के मकान के बाथरुम में फंदे से लटका मिला. उसकी पहचान अर्चना कुमारी के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर आरएस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष माया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. परिजनों का कहना है कि अर्चना की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बाथरुम में फंदे से लटका दिया गया. उन्होंने तीन से चार लोगों को नामजद करते हुए बताया कि आरोपितों से जमीन और लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. बताया गया कि मृतका की मां का नाम अमला देवी है. उनकी पहली शादी घटना खोल निवासी उमेश महतो से हुई थी. उसी विवाह से अर्चना का जन्म हुआ. बाद में अमला देवी ने पहली शादी टूटने के बाद बेहट निवासी सुनील मुखिया से दूसरी शादी की. सौतेले पिता सुनील मुखिया डीएवी स्कूल के पास सब्जी की दुकान चलाते हैं. अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. अस्पताल परिसर में मां का रो-रोकर बुरा हाल था. मोहल्ले के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं. इस मामले में डीएसपी सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है. परिजनों के बयान के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन