Madhubani News : मुजफ्फरपुर की टीम ने कप पर जमाया कब्जा

सिमरा ब्रह्म स्थान में आयोजित सिमरा प्रीमियर में (एसपीएल) कप पर मुजफ्फरपुर ने कटिहार को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया
झंझारपुर. सिमरा ब्रह्म स्थान में आयोजित सिमरा प्रीमियर में (एसपीएल) कप पर मुजफ्फरपुर ने कटिहार को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया. एसपीएल टूर्नामेंट के फाइनल विजेता टीम को ट्रॉफी एसडीपीओ पवन कुमार, प्रणव कुमार, समाजसेवी बबलू शर्मा, पूर्व प्रमुख अनुप कश्यप, जन सुराज के वरिष्ठ नेता राज कुमार, मुकेश मिश्रा, समाजसेवी संजय चौधरी, पिंटू राय आदि ने दिया. एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि खेल से शरीर एवं मस्तिष्क में ऊर्जा मिलती है. खेल में युवा नए नए कीर्तिमान स्थापित कर आय का श्रोत बना रहे हैं. इससे पहले मुजफ्फरपुर की टीम टॉस जीतकर कटिहार को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. निर्धारित 20 ओवर में कटिहार की टीम पांच विकेट खोकर 249 रन का लक्ष्य मुजफ्फरपुर टीम को दिया. कटिहार टीम की ओर से सर्वाधिक रन अभिनव कुमार ने बनाया. जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम मात्र 15 ओवर में मैच अपने नाम कर ली. टूर्नामेंट के आयोजक अध्यक्ष पारस कुमार, उत्पल अन्वेष, मुरारी मंडल आदि ने बताया कि अब हर साल एसपीएल कप टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. फाइनल मैच में पिंटू राय, बबलू शर्मा, प्रेम नारायण झा, राज कुमार, नवनीत कुमार मिट्ठू, लाल राय, मुकेश मिश्र, विवेक कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




