madhubani :451 शिक्षक अभ्यर्थियों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

डीआरसीसी मिठौली में सोमवार को 451 शिक्षक अभ्यर्थियों को ऑपबंधिक नियुक्ति पत्र दी गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में सोमवार को डीआरसीसी मिठौली में बीपीएससी की तीसरे चरण की विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा में सफल शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. डीआरसीसी मिठौली में सोमवार को 451 शिक्षक अभ्यर्थियों को ऑपबंधिक नियुक्ति पत्र दी गयी. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि कक्षा एक से 5 के लिए 18, कक्षा 6 से 8 के लिए 51, कक्षा 9 से 10 के लिए 51 व कक्षा 11 से 12 के लिए 331 शिक्षक अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र हस्तगत कराया गया. विदित हो कि सुबह से ही बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी औपबंधिक नियुक्ति पत्र लेने के लिए डीआरसीसी परिसर पहुंच गये थे. पूर्व निर्धारित समय पर शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र देने का काम शुरू हुआ. जो तकरीबन शाम के चार बजे तक चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन