Madhubani News : वाहन कोषांग व डिस्पैच कोषांग में नल जल व शौचालय का काम हुआ पूरा

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 10:06 PM

विज्ञापन

वाहन कोषांग में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से 60 शौचालय, 62 रनिंग वाटर नल लगाया गया है, जबकि डिस्पैच सेंटर पर 20 शौचालय चार पानी टंकी व 60 नल लगाया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को बूथ तक जाने के लिए बनाए गए वाहन कोषांग में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से 60 शौचालय, 62 रनिंग वाटर नल लगाया गया है, जबकि डिस्पैच सेंटर पर 20 शौचालय चार पानी टंकी व 60 नल लगाया गया है. विभाग के कार्यपालक अभियंता अली हैदर ने कहा है कि मधुबनी डिविजन में 6 वाहन कोषांग व डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. सभी कोषांग पर नलजल चालू कर दिया गया है. सभी शौचालय में नल लगा दिया गया है. चुनाव के दिन सभी जगह विभाग के अभियंता व मिस्त्री सुबह से मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी तरह परेशानी नहीं हो. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विभाग के अभियंता सभी कोषांग को प्रत्येक दिन निरीक्षण भी कर रहे हैं. कई जगहों पर नया बोरिंग लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन