Madhubani : जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के झंझारपुर प्रखंड अध्यक्ष बने सुमन कुमार चौधरी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani : जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के झंझारपुर प्रखंड अध्यक्ष बने सुमन कुमार चौधरी

जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव कुमार झा ने झंझारपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार चौधरी को मनोनीत किया है.

विज्ञापन

झंझारपुर . जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव कुमार झा ने झंझारपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार चौधरी को मनोनीत किया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि झंझारपुर में पार्टी को मजबूत करने के लिए भखरौली गांव निवासी सुमन कुमार चौधरी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही आशा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासात्मक विचारधारा एवं बिहार के विकास के लिए किये गए कार्यों के साथ समाज सुधार के कार्यो को जन जन पहुंचाने का कार्य करेंगे. साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जो जिम्मेवारी सौंपा गया है. उस पर खड़ा उतरेंगे. प्रखंड अध्यक्ष मनोनयन के लिए सूबे के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जिलाध्यक्ष फूले भंडारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रो. संजीव झा आभार के पात्र हैं. उनके मनोनयन पर जिला जदयू कार्यकर्ता अनूप कश्यप, सुधीर राय, वीरेंद्र नारायण भंडारी, ठक्को राय, रामचंद्र राय, रतन चौधरी, रमन कुमार चौधरी, श्रवण कुमार चौधरी ने बधाई दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailendra Kumar Jha

लेखक के बारे में

By Shailendra Kumar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन