Madhubani : एसएसबी ने 12 नाबालिग एक बालिग बच्चों को मानव तस्करों से गया मुक्त, दो मानव तस्कर गिरफ्तार
Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 27 Jun 2025 5:57 PM
मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल करते हुए 12 नाबालिग एवं 1 बालिग युवक को मुक्त कराया.
जयनगर . भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बोर्डर पर तैनात 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर की जी कंपनी अंतर्गत सीमा चौकी कमला के सतर्क जवानों ने नियमित चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल करते हुए 12 नाबालिग एवं 1 बालिग युवक को मुक्त कराया. दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ से लगभग 30 मीटर भारत की ओर चेक पोस्ट बलदिया पर की गई. पूछताछ में पता चला कि इन बच्चों को नेपाल से अवैध रूप से भारत लाया जा रहा था. गिरफ्तार मानव तस्करों एवं मुक्त कराए गए बच्चों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हके लिए जयनगर पुलिस को सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है. 48 वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने टीम के इस मानवीय कार्य की सराहना की. कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी जैसी अमानवीय गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एसएसबी के जवान हर समय सजग हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










